उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी मे एक 16 साल की किशोरी को होटल में बुलाने के बाद डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है।
वहीं किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है,
मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की उसकी 16 वर्षीय बेटी की अमृतपुर निवासी नरेश कुमार आर्या से जान पहचान थी,
जो बीते कुछ रोज उसने बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में मिलने बुलाया, इस दौरान ना आने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
जिसके बाद बेटी उससे मिलने वहाँ पहुंच गयी,जहाँ पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार नरेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।














Leave a comment