Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खेत में हल चालते हुए की रोपाई
उत्तराखंडसमाज

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खेत में हल चालते हुए की रोपाई

430

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज अपने गांव नगरा तराई में स्थानीय कास्तकारों के साथ मिल कर खेत में हल चलाया।

इस दौरान उन्होंने खेत में धान की पोंध की रोपाई कर अपने पुराने दिनों को भी याद किया।

वहीं सीएम धामी ने धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।

उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें आज ताजा हो गईं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की।

मुख्यमंत्री ने कृषकों से अपने जुड़ाव व संस्कृति व कृषि के जुड़ाव को भी अपने इस दौरान प्रदर्शित किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...