Home अपराध वारदात – चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का अंत सरेआम आरोपी ने युवती को ऐसे लगाया ठिकाने
अपराधउत्तराखंड

वारदात – चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का अंत सरेआम आरोपी ने युवती को ऐसे लगाया ठिकाने

415

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है,

बताया जा रहा है की आरोपी वारदात के बाद मौका देख फरार हो गया है,


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आजाद नगर, नाथपुरी, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 22 वर्षीया हंशिका यादव अपने प्रेमी के साथ नवोदय नगर में घूम रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी,

इसी दौरान युवक ने जेब से चाकू निकाला और हंसिका के गले पर वार कर दिया।

जिससे युवती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और तड़पती रही। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच में पता चला कि युवती सिडकुल की एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी पुलिस जांच में सामने आया है कि हंसिका का चार साल से युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक अक्सर उससे मिलने आता था। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...