Home उत्तराखंड दुःखद खबर- घास काटने जंगल गयी महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत
उत्तराखंडसमाज

दुःखद खबर- घास काटने जंगल गयी महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

553

उत्तराखंड चमोली -सोमवार को विकासखंड नारायणबगड़ के अन्तर्गत गडसिर गांव की एक महिला की जंगल में घास लेने के दौरान गहरी खाई में गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं महिला की पहचान 36 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में हुई है,

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी,

इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी, साथ में मौजूद महिलाओं ने तुरंत गांव में सूचना दी,

जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को जानकारी देकर मदद की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और डीडीआरएफ की टीम राहत-बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने गहरी खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।

वहीं मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा अग्रिम कार्यवाही की

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...