Home अपराध बड़ी खबर- लगभग पौने तीन लाख कीमत की चरस के साथ पिथौरागढ़ के 02 लोग गिरफ्तार
अपराधउत्तराखंड

बड़ी खबर- लगभग पौने तीन लाख कीमत की चरस के साथ पिथौरागढ़ के 02 लोग गिरफ्तार

483

उत्तराखंड राज्य भर में चरस तस्करी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम द्वारा सोमवार प्रातः चेकिंग के दौरान सुभाष चौक रानीखेत से दो बाइक सवार युवक के कब्जे से कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर दोनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए, कोतवाली रानीखेत में FIR NO- 13/2025 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई इसके साथ ही उनकी बाइक को सीज किया गया।

पुलिस ने बताया की दोनों युवक
मुकेश बी० फार्मा और अंकुश पॉलिटेक्निक कर रहा है। पुलिस ने बताया की मुकेश सिंह निवासी ग्राम उमचिया पो0 तीजम थाना धारचूला जिला पिथौरागढ , अंकुश सिंह दानू निवासी ग्राम तीजम पोस्ट तीजम थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़ का निवासी है। एक किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद किए गई।

वहीं बरामद चरस की कीमत तकरीबन 2,87,000 रुपये बताइए जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...