Home उत्तराखंड दुःखद खबर -कार की चपेट में आकर कांवड़़ यात्री की दर्दनाक मौत
उत्तराखंडसमाज

दुःखद खबर -कार की चपेट में आकर कांवड़़ यात्री की दर्दनाक मौत

253

उत्तराखंड -रुड़की हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती बाईपास के निकट सड़क पार करते समय एक कांवड़ यात्री को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद गंभीर रुप से घायल यात्री को पुलिस ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया, वहीं अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पुरुषोत्तम शर्मा (66)निवासी डुंडाहेडा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, जिला गाजियाबाद, उप्र अपने साथियों के साथ जल लेने के लिए हरिद्वार आये थे।

हरिद्वार से जल उठाकर वह वापस जा रहे थे। बुधवार की दोपहर को वह अपने साथियाें से अलग थे। दोपहर के समय जब वह नगला इमरती बाईपास के निकट हवेली होटल के पास पहुंचे तो वह कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगे।

इसी दौरान एक हरियाण नंबर की कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...