Home उत्तराखंड रेड अलर्ट के चलते 5 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद*
उत्तराखंडशिक्षा

रेड अलर्ट के चलते 5 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद*

311
  1. पिथौरागढ़
    भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को जनपद पिथौरागढ़ सहित राज्य के अनेक क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दृष्टिगत मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    इस संबंध में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु यह निर्णय लिया गया है।

    उक्त के क्रम में जनपद में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 05 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

    जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी आपदा की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में आवश्यकतानुसार उपस्थित रहें एवं समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...