Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ सन 1965,व 71 के युद्ध पर शामिल कमांडो कल्याण सिंह रावत का निधन
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ सन 1965,व 71 के युद्ध पर शामिल कमांडो कल्याण सिंह रावत का निधन

348

पिथौरागढ़- भारतीय सेना की बेहतरीन यूनिट् 3 पैरा रेजीमेंट के सेवानिवृत ना. सूबेदार कल्याण सिंह रावत का कल रात्रि 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया .कल्याण सिंह साहब द्वारा गौरवमय सैन्य सेवा के साथ-साथ 65 और 71 के महत्वपूर्ण युद्ध में भी भाग लिया था। अपनी सैन्य सेवा के दौरान कई ऑपरेशंस के अलावा जम्मू कश्मीर असम राजस्थान जैसे दुर्गम इलाकों में भी अपनी सेवाएं दी थी और सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव बमडोली देवलथल पर निवासरत थे, साथ ही साथ सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करने से लेकर पूर्व सैनिक संगठन के साथ भी एक सदस्य के तौर पर शामिल रहे। आज प्रातः देवलथल क्षेत्र संयोजक सूबेदार मेजर शंकर सिंह सामंत साहब तथा अन्य पूर्व सैनिकों द्वारा दिवंगत पूर्व सैनिक के पार्थिव शरीर पर तिरंगे झंडे के साथ पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा पर भारत माता की जय कारों के साथ विदा किया। दिवंगत सैनिक को उनके बेटे सेवानिवृत्ति कैप्टन गोविंद सिंह रावत साहब द्वारा मुखाग्नि दी गई।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कल्याण सिंह साहब के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने, सदा हर संभव मदद की बात को कहा गया है।
आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर पूर्व सैनिक किशन सिंह नेगी, हरीश जोशी, राजेंद्र सिंह बसेड़ा, देव सिंह बसेड़ा, गोविंद सिंह रावत सहित अन्य पूर्व सैनिक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...