Home उत्तराखंड दुःखद -ग्राम देवत में मकान में गिरा पत्थर दिल्ली निवासी पूज्य की दर्दनाक मौत
उत्तराखंडसमाज

दुःखद -ग्राम देवत में मकान में गिरा पत्थर दिल्ली निवासी पूज्य की दर्दनाक मौत

133

पिथौरागढ़ बीती रात्रि समय 01.52 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवत में मकान में पत्थर गिर गया। सूचना पर तत्काल सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन मय फायर रेस्क्यू टीम, थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय मय पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर जाकर देखा कि ग्राम देवत में ऊची पहाड़ी से विशाल पत्थर टूटकर रघुवीर प्रसाद व नरेश राम के मकान में गिरा था जिसमें दिल्ली निवासी पूज्य कुमार (प्रिंस) उम्र 12 वर्ष की पत्थर से दबकर मृत्यु हो गई। जिसको रेस्क्यू टीमों द्वारा संयुक्त रुप से सामान व पत्थर हटाकर निकाला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। चार लोग सामान्य घायल हैं जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...