Home उत्तराखंड स्कूल बस पर गिरा पत्थर मौके पर उपजिलाधिकारी सभी बच्चे सुरक्षित
उत्तराखंडसमाज

स्कूल बस पर गिरा पत्थर मौके पर उपजिलाधिकारी सभी बच्चे सुरक्षित

242

पिथौरागढ़ -विकासखंड धारचूला के अंतर्गत घटखोला के पास आज विवेकानंद विद्या मंदिर, घटखोला धारचूला की स्कूली बस पर अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी धारचूला जितेंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे।

उन्होंने घटनास्थल पर पहुँचकर बच्चों और स्टॉफ को सुरक्षित किया और उन्हें सकुशल उनके गंतव्य स्थल एवं घरों तक भेजने की व्यवस्था की।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे पूर्णतः सुरक्षित हैं, किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और अभिभावकों को सूचित कर उन्हें बच्चों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर अचानक खिसककर सड़क पर आ गिरा, जो सीधे स्कूली वाहन से टकरा गया। सौभाग्यवश, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने BRO, लोक निर्माण विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों की तत्काल पहचान कर वहाँ निरंतर निगरानी की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से भी आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहनों की नियमित जाँच करें और खतरनाक मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...