Home उत्तराखंड महामंडलेश्वर डां. स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित
उत्तराखंडसमाज

महामंडलेश्वर डां. स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित

130

पिथौरागढ़: शंखनाद जनचेतना मंच द्वारा हिमालयन योगी, महामंडलेश्वर डां वीरेंद्रानंद गिरि को राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस से पूर्व एशियन एकेडमी ऐंचोली में आयोजित कार्यक्रम में शंखनाद जनचेतना मंच के निदेशक इंजी. ललित शौर्य, समाजसेवी जयप्रकाश देवलाल, विक्की मेहता, विक्रम सिंह बिष्ट समेत अनेक युवाओं ने शाल ओढाकर, स्मृति चिह्न एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए इंजी. शौर्य ने कहा कि शिक्षा जगत में स्वामी वीरेंद्रानंद का योगदान अतुलनीय है। वह भारत और भारत से बाहर भी प्रवास कर सनातन धर्म की शिक्षाओं का प्रसार कर रहे हैं। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, दुबई, कजाकिस्तान समेत विश्व के अनेकों देशों में उनके प्रशंसक हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंच द्वारा उनका सम्मान उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्यों का सम्मान है।
समाजसेवी जयप्रकाश देवलाल ने कहा कि स्वामी वीरेंद्रानंद लंबे समय से सीमांत में शिक्षा की अलख जगाए हुए हैं।
विक्की मेहता ने कहा कि शिक्षा एवं खेल जगत की प्रतिभाओं का मार्गदर्शन कर स्वामी वीरेंद्रानंद ने उन्हें एक नया आयाम दिया है। सीमांत की प्रतिभाएं वैश्विक पटल पर नाम रोशन कर रही हैं।
इस अवसर पर सुजल वर्मा, अंकित ज्याला, नितिन सागर, संजीव पंत, चंदन सिंह, पारस चंद, मयंक चंद देवेंद्र ऐरी समेत कई लोग मौजूद थे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...