पिथौरागढ़ के विकास खंड मुनाकोट के क्वीतड -जमतडी मोटर मार्ग का निर्माण साल 2010-11 में हुआ था,
जिसकी चौड़ाई कम है जो कच्ची सड़क है, क्षेत्र के लोगों द्वारा अनेकों बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई परन्तु अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है
सामाजिक कार्यकर्त्ता नर सिंह द्वारा 7 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन CM HL.012025-12-680996 पर सम्पर्क किया, उसके बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ जबकि कितनी बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत पत्र डाला उसका भी कोई समाधान नहीं हुआ है, इसके साथ साथ क्षेत्र के लोगो द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया जिसका कोई असर नहीं दिखा, आपको बता दें की उक्त सड़क नेपाल सीमा हल्दू को जोड़ती है, जमतडी से हल्दू तक पक्की सड़क है, जबकि क्वीतड से जमतडी तक कच्ची सड़क है,














Leave a comment