Home उत्तराखंड शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत महर शौर्य चक्र की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
उत्तराखंडसमाज

शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत महर शौर्य चक्र की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

305

पिथौरागढ़ जनपद के बिण गांव निवासी ऑपरेशन विजय के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट हेमंत महर शौर्य चक्र विजेता की 26वीं पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई,

जिस पर बड़ी संख्या पर पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी कैडेट्स तथा आम जनमानस द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

शहीद हेमंत सिंह 12 जून 1999 को 7 गार्ड्स में कमिशन प्राप्त कर सेना में भर्ती हुए थे। 19 सितंबर 2000 को कारगिल के नौगांव सेक्टर में ऑपरेशन विजय के दौरान दुश्मनों के साथ हुई जवाबी कार्रवाई में उन्होंने सात दुश्मनों को मार गिराया था। साथ ही दुश्मनों की कई पोस्टों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। उनकी इस बहादुरी के लिए 15 अगस्त 2001 को शहीद के परिजनों को मरणोपरांत शौर्य चक्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।

वहीं आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर सर्वप्रथम पूर्व सैनिक संगठन के ना सु हरीश पंत साहब द्वारा मंत्रोचार के साथ शहीद का पूजन किया गया जिस पर शहीद की चाची महेश्वरी महर तथा भाई सिद्धार्थ महर द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन प्रवक्ता कैप्टन लक्ष्मण सिंह देवपा साहब द्वारा वीर शहीद के वीरतामय इतिहास को बताया गया, भारत माता की जय और वीर शहीद की जय की उद्घोष के साथ पूर्व सैनिकों आम जनमानस द्वारा शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
सेना मुख्यालय के माध्यम से 6 राजपूताना राइफल के सूबेदार अमित प्रताप सिंह,पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से उपाध्यक्ष मयूख भट्ट तथा एनसीसी के माध्यम से सु मेजर गंगा सिंह तथा कमान अधिकारी ले कर्नल देवेश ऐरी साहब द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किए गए।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा ऐसे बलिदान को ही भारतीय सेना का सच्चे गौरव को बताया गया। ऐसे वीरों की गाथा को हमेशा एक प्रेरणा के तौर पर आम जनमानस तथा हमारी नई पीढ़ी को लेते हुए देश के लिए अपना देश सर्वोच्च की भावना से हमेशा कार्य करने को कहा गया।

इस सीमांत जनपद पर ऐसे बलिदान का इतिहास ही इस देवभूमि को, वीर भूमि बनता है सदियों से यह परंपरा चली आ रही है ।
संगठन सचिव रमेश सिंह महर साहब द्वारा कहा गया की देश सर्वोपरि की भावना हमेशा हर एक जनमानस के दिल पर रहे और ऐसे वीरों की वीरता हमेशा पूजित होते रहे इसके लिए पूर्व सैनिक संगठन हमेशा कार्यशील रहता है।

आयोजित कार्यक्रम पर कै शेर सिंह,भगवान सिंह रौतेला सेना मेडल, सुरेश पुनेरा सेना मेडल,जगत सिंह, केदार सिंह, टेक बहादुर चंद, राजेंद्र सिंह, ललित मोहन जोशी, उमेश फुलेरा सहित सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह महर,वार्ड मेंबर बिजेंद्र आदि कई गणमान्य लोग तथा आमजनमानस उपस्थित रहे।
इस दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा बेहतरीन ड्रिल और ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के छात्रों के द्वारा बैंड की धुन के साथ कार्यक्रम पर देश प्रेम के भाव को प्रदर्शित किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...