Home उत्तराखंड नाबालिग को वाहन देना पड़ा महंगा पुलिस ने परिजनों का काटा 25 हजार का चालान
उत्तराखंडकानून

नाबालिग को वाहन देना पड़ा महंगा पुलिस ने परिजनों का काटा 25 हजार का चालान

121

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अभिभावक के विरूद्ध जारी किया 25 हजार का चालान

*पुलिस अधीक्षक रेखा यादव* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को, नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं ।

जिस क्रम में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में *उ0नि0 प्रदीप कुमार* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक नाबालिग बालक को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के परिजनों की उपस्थिति में काउन्सलिंग की गई, जिसमें उन्हें बताया गया कि बालकों द्वारा वाहन चलाने पर, वाहन स्वामी या अभिभावक को 25 हजार का चालान व 3 साल तक की सजा का प्रावधान है साथ ही सुरक्षा संबंधी गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही वाहन स्वामी के विरुद्ध ₹25,000/- का चालान जारी कर चालानी आख्या माननीय न्यायालय को प्रेषित की गई तथा वाहन को सीज किया गया।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। ऐसा करना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि उनके जीवन के लिए भी जोखिमपूर्ण हो सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...