Home उत्तराखंड नगर निगम हाल पिथौरागढ़ में TUCC का तृतीय राज्य सम्मेलन का हुआ समापन
उत्तराखंडसमाज

नगर निगम हाल पिथौरागढ़ में TUCC का तृतीय राज्य सम्मेलन का हुआ समापन

277

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री का नैनी सैनी एयरपोर्ट पर श्रम विभाग की ओर से सहायक श्रमायुक्त संदीप तिवारी एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान नगर निगम हाल में ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) का तृतीय राज्य सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर TUCC के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला एवं राष्ट्रीय महामंत्री एस. पी. तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला ने की।

जबकी मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एस. पी. तिवारी ने कहा कि TUCC एक राष्ट्रीय संगठन है।

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार श्रमिकों के हित में लगातार कार्य कर रही है।

जल्द ही ई-श्रम कार्ड धारकों को पेंशन सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत श्रमिक द्वारा जमा राशि के बराबर धनराशि भविष्य निधि संगठन जमा करेगा और 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर श्रमिक को प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन प्राप्त होगी।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड असंगठित कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य ने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष कुमाऊँ मंडल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ ने कहा कि संगठन से जुड़ने के बाद से श्रमिकों की समस्याओं का समाधान सरल हुआ है। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें लोकनृत्य प्रमुख आकर्षण रहा।

सम्मेलन में लगभग 200 श्रमिकों ने भाग लिया। इसी दौरान TUCC की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नवीन चन्द्र कुरील को प्रदेश अध्यक्ष, अर्जुन धौनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, पीयूष चौहान को प्रदेश महामंत्री, अमित कुमार को संगठन मंत्री तथा सिंटू कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक जिले में आयोजित होने चाहिए, ताकि श्रमिकों में जागरूकता बढ़ सके।

इस अवसर पर सुषमा कुरील, दीपा, अनिल कुमार, प्रेमराम, नरेश राम, देवेन्द्र कुमार, सतीश राणा, अंकित राणा, अरविन्द कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...