Home उत्तराखंड ख़ुश खबरी अब सिर्फ 15 मिनट में मुनस्यारी से पिथौरागढ़
उत्तराखंडसमाज

ख़ुश खबरी अब सिर्फ 15 मिनट में मुनस्यारी से पिथौरागढ़

439

पिथौरागढ़ – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सीमांत पर्यटन नगरी मुनस्यारी के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग हेली सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यह सफर मात्र 15 मिनट में पूरा होगा। यात्रियों को इसके लिए ₹2500 किराया देना होगा। उड़ान योजना के तहत इस रूट पर हेरिटेज एविएशन का चयन किया गया है।

प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने कहा कि कंपनी यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि करेगी और सीमांत क्षेत्रों के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

आपदा प्रबंधन और आपात स्थितियों में यह सेवा जीवनरेखा साबित होगी। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आसान आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

होटल एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश रावत ने कहा कि हेली सेवा से पर्यटन को सीधा लाभ होगा और पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा के सुचारु संचालन हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनजीत सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, वीरेंद्र बल्दिया, होटल एसोसिएशन के सदस्य, पवन जोशी, राजेंद्र भट्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...