Home उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ – स्वरोजगार को लेकर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा जागरूकता कैप का आयोजन
उत्तराखंडसमाज

गुड़ न्यूज़ – स्वरोजगार को लेकर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा जागरूकता कैप का आयोजन

426

पिथौरागढ़- पूर्व सैनिक संगठन द्वारा विगत वर्षों में 250 से अधिक पूर्व सैनिकों युवाओं तथा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग के माध्यम से कई कोर्स पर प्रशिक्षित किया गया है, इस पर कई लोग इन छोटे-छोटे रोजगार को अपना बेहतरीन कार्य भी कर रहे हैं । इन्हीं रोजगारपरख कोर्स की जानकारी और जागरूकता के लिए खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग द्वारा पुनः पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से एक जागरूकता शिविर का आयोजन आगामी 9 अक्टूबर बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय बिण पर आयोजित किया गया जा रहा है, जिस पर भविष्य पर आयोजित होने वाले कोर्स की जानकारी और विभाग से 80 से 90% की सब्सिडी के साथ रोजगार को स्थापित करने के लिए प्राप्त होने वाले टूल किट साथ ही रोजगार हेतु सब्सिडी के साथ मिलने वाले ऋण तथा अन्य जानकारी हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है ,जिससे अधिक से अधिक लोगों द्वारा सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

हमारे जनपद पर रोजगार की कई संभावनाएं हैं तथा इन्हें लेकर सरकार के द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही है लेकिन सही जानकारी न मिलने से कई योग्य जन इससे वंचित रह जाते हैं इन्हीं बातों को लेते हुए पूर्व सैनिक संगठन द्वारा विगत वर्षों से लगातार विभाग के साथ संपर्क करते हुए जहां कई रोजगार परख कोर्स का सफल आयोजन जनपद पर किया चुका है वहीं 2025- 26 के लिए मिले हुए टारगेट पर भी जनपद से अधिक से अधिक लोगों द्वारा नामांकन करते हुए लाभ प्राप्त कर रोजगार पर कार्य करने हेतु पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आग्रह किया गया है।
इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाते हुए इस कैंप का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया जाता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...