Home उत्तराखंड बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांत पिथौरागढ़ के ऋषेन्द्र महर को बनाया दरभंगा का समन्वयक
उत्तराखंडसमाज

बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांत पिथौरागढ़ के ऋषेन्द्र महर को बनाया दरभंगा का समन्वयक

121

पिथौरागढ़ – युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू* और *युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब* द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव हेतु देश भर से चुनिंदा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अलग अलग जगह विधानसभा समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में *सीमांत जिले पिथौरागढ़ के युव नेता एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र सिंह महर को दरभंगा में समन्वयक* की जिम्मेदारी दी गई है, बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद आम जन में कांग्रेस के लिए एक लहर सी बनती दिखी है ,इसीलिए कांग्रेस भी अब वहां मजबूती से चुनाव में भागीदारी करने हेतु विधानसभा वार गंभीरता पूर्वक कार्य कर रही है, इसी के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर चुनाव में पूरी तैयारी से उतरने का कार्य किया जा रहा है।
समन्वयक की जिम्मेदारी मिलने पर ऋषेन्द्र बिहार के लिए रवाना हो चुके हैं ,उन्होंने बताया कि इस बार बिहार में परिवर्तन होकर रहेगा और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ जनपद के चौथे कारगिल शहीद जोहार सिंह के बलिदान को भी मिले पहचान

पिथौरागढ़ – पूर्व सैनिक संगठन के शहीद सम्मान अभियान के तहत जनपद...

न्यायालय के आदेश पर गंगोलीहाट पुलिस द्वारा संपत्ति कुर्क

पिथौरागढ़ – माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ द्वारा चेक बाउंस प्रकरण में...

सन 62 युद्ध के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट ब्लॉक के ग्राम सभा नानपापो के बथी टोक...

महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) में आज जनजातीय गौरव दिवस अत्यंत उत्साह,

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) में आज जनजातीय...