Home उत्तराखंड नारायण नगर की बेटियों ने फिर लहराया विजय पताका बनीं विश्वविद्यालय चैंपियन
उत्तराखंडसमाज

नारायण नगर की बेटियों ने फिर लहराया विजय पताका बनीं विश्वविद्यालय चैंपियन

621

पिथौरागढ़ -एक बार फिर संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर. डीडीहाट पिथौरागढ की बेटियों ने इतिहास दोहरा दिया है। सोवन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता (2025–26) में नारायण नगर की महिला वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों — अल्मोड़ा, खहोमा, सानिला, टनकपुर, स्यात्दे, बेरीनाग, पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, रानीखेत और नारायण नगर ने भाग लिया।
नारायण नगर की टीम ने अपने पहले मैच में रानीखेत को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।


इसके बाद सेमीफाइनल में चम्पावत पर 4/9 के शानदार अंतर से जीत दर्ज की, और फाइनल में अल्मोड़ा को सीधे दो सेटों (25-21 एवं 25-14) से पराजित करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे टीम मैनेजर प्रो. प्रेमलता पंत, टीम कोच श्री दौवारा कार्की, और कैम्प कोच  शैलेन्द्र शाह का समर्पण और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
वहीं नारायण नगर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी,क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह धारियाल डॉ, पंकज भट्ट, डॉ सुधीर कुमार तिवारी, डॉ रश्मि,डॉ दिनेश कोहली, डॉ शिखर पाण्डे,डॉ अनुलहुदा ,डॉ सारिका वर्मा,डॉ विवेक आर्या, डॉ मनोज कुमार,डॉ रवींद्र कुमार ,डॉ शुभम सिंह,डॉ कुंदन प्रसाद,डॉ टीका सिंह, डॉ मनीष नेगी सहित समस्त कर्मचाइयों व छात्र छात्राओं ने समस्त प्रतिभागियों को बधाइयां दी,
प्रेमलता पंत के नेतृत्व में महाविद्यालय नारायण नगर की टीम ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।इस ऐतिहासिक जीत के बाद महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

*“हमारी बेटियों ने फिर सिद्ध कर दिया कि समर्पण, मेहनत और एकता से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने पूरे महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।”*

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...