Home उत्तराखंड न्यायालय ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को सुनाई सजा
उत्तराखंडसमाज

न्यायालय ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को सुनाई सजा

91

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव* के मार्गदर्शन एवं *क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी* के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 03 जनवरी 2022 को ग्राम मेलडुंगरी, जनपद पिथौरागढ़ के किसानों द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में एक सामूहिक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया था। शिकायत में उल्लेख किया गया कि मनोज नैनवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, Adnes Organics India Pvt. Ltd. ने सितंबर से नवंबर 2021 के मध्य कृषि/पशुपालन परियोजनाओं के नाम पर जनपद के लगभग 147 किसानों से अग्रिम बुकिंग राशि ₹5,76,325/- वसूली, परंतु निर्धारित समयावधि के पश्चात भी किसी प्रकार की सामग्री उपलब्ध नहीं कराई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई। मामले की उत्कृष्ट विवेचना *उ0नि0 संजय सिंह* द्वारा संपन्न की गई, जिसके उपरांत दिनांक 22 मार्च 2022 को न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। मामले की प्रभावी पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी l रितेश वर्मा* द्वारा की गई।
सुनवाई उपरांत दिनांक 29.11.2025 को न्यायालय सिविल जज (सी0डी0) आरती सरोहा द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए 01 वर्ष सश्रम कारावास तथा 05,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में 03 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...