Home उत्तराखंड 4 दिसंबर को पूर्व सैनिक संगठन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
उत्तराखंडसमाज

4 दिसंबर को पूर्व सैनिक संगठन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

97

पिथौरागढ़ – पूर्व सैनिक संगठन द्वारा प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर के सहयोग से गुरुवार 4 दिसंबर को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ब्लॉक सभागार बिण पर किया जा रहा है, जिस पर जनपद वासियों से इस शिविर का लाभ लेने हेतु संगठन द्वारा आग्रह किया गया है।


इस मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं प्रस्तुत की जाएगी, जहां पर कई निशुल्क जांच और निःशुल्क दवाई वितरण का कार्य भी किया जाएगा।
पूर्व सैनिकों द्वारा पहली बार इस प्रकार के आयोजन को लेकर खासा उत्साह है, संगठन द्वारा कहा गया है

कि पूर्व सैनिकों का प्रयास है कि हमारे सभी आम जनमानस के लिए हम सुविधाओं को जोड़ सकें और इस सीमांत जनपद पिथौरागढ़ पर चिकित्सा की सुविधा अति महत्वपूर्ण मायने रखती है, जिसके लिए संगठन द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञ तथा बेहतरीन चिकित्सा संस्थानों द्वारा से वार्ता कर इन सुविधाओं को निशुल्क तौर पर जनपद पर उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किया जा रहा है उसी कड़ी में यह पहला प्रयास होगा।


संगठन द्वारा सभी जनमानस को इसका फायदा लेने की बात भी कहा गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...