Home अपराध फेसबुक पर महिला की निजी फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी चिन्हित अभियोग दर्ज
अपराधउत्तराखंड

फेसबुक पर महिला की निजी फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी चिन्हित अभियोग दर्ज

327

पिथौरागढ़ की एक युवती ने *पुलिस अधीक्षक रेखा यादव* को शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसकी निजी फोटो व वीडियो अपलोड किए हैं।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी SOG/साइबर सैल निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में हे0 का0 अनिल कुमार मय साइबर टीम* द्वारा तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ की गई।

अभियुक्त फेक आईडी बनाकर स्वयं को ‘स्मार्ट’ समझ रहा था, परंतु पिथौरागढ़ पुलिस की साइबर टीम उससे दो कदम आगे निकली।

तकनीकी पत्राचार व जांच के बाद पता चला कि फेक आईडी संचालित करने वाला व्यक्ति युवती का परिचित ही है।

उसकी पहचान होने पर कोतवाली धारचूला में उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीड़िता की वायरल सामग्री को हटाने के लिए “सहयोग पोर्टल” के माध्यम से मेटा से अनुरोध किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...