पिथौरागढ़ – जिला पंचायत सदस्य भावना दानू,एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने टांगा लोदी का दौरा कर वहां पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी,
इस दौरान उनका पुष्पमालो से जोरदार स्वागत किया गया,
वहीं भावना दानू ने लोगों की समस्या,सुनी और लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया , 
भावना दानू ने दुख व्यक्त किया की आजादी के 78 साल बीतने के बाद भी अभी तक दानी बगड़ से टांगा तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तो हो गया है,
पर मोटर पुल,निर्माण कार्य नहीं किया गया है,आज भी वहां के लोग ट्रॉली के सहारे आवाजाही कर रहे हैं ,
टांगा ,बिंदी के आपदा प्रभावित परिवारों का अभी तक विस्थापन नहीं किया गया है ,
जबकी बार-बार शासन प्रशासन मुख्यमंत्री से पत्राचार के माध्यम से टांगा गांव में बीएसएनल का टावर लगाने की मांग करने के बाद भी अभी तक नेटवर्क से नहीं जोड़ा गया है
जिससे ग्राम सभा टांगा के लोदी बिंदी भिकुडी , मुनीयालपानी धरकुडा मोती घाट ,दानी बगड़ , फरवेकोट आदि तोको के लोगों को अपनों बात नहीं कर पा रहे हैं
इस दौरान उन्होंने कहा अगर गांव में कुछ घटना भी घट जाती है तो एंबुलेंस को बुलाने के लिए 15 किलोमीटर मदकोट जाना पड़ता है
आदि समस्याओं की निराकरण के लिए ,
पंचायती चुनाव में एक तरफा मतदान कर भारी मतों से जीताने के लिए समस्त लोगों का जिलध्यक्ष दानू ने आभार व्यक्त किया।
जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने
दानीबगड से टांगा को जोड़ने वाली मोटर पुल का शीघ्र निर्माण कार्य करने, टांगा लोदी गांव में बीएसएनएल की टावर लगाने, टांगा बिंदी आपदा प्रभावित परिवारों का शीघ्र विस्थापन करने व मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से मांग की इस दौरान उन्होंने कहा इसके बाद भी तत्काल समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वह मजबूरन आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।














Leave a comment