पिथौरागढ़
पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत बिछड़ों को अपनों से मिलाने में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस
*बिण पिथौरागढ़ क्षेत्र से 15 वर्षीय मुखबधिर बालक रेस्क्यू, एएचटीयू टीम ने बालक को सीडब्लूसी के समक्ष किया प्रस्तुत*
*पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव* के निर्देशन में *सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व सीओ के एस रावत* के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 08.02.2026 को जनपद की एएचटीयू टीम को सूचना मिली कि बिण पिथौरागढ़ क्षेत्र में एक 15 वर्षीय मुखबधिर बालक घूम रहा है, जो बोलने व सुनने में असमर्थ है, जिस कारण उसके परिजनों का पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है। बालक के साथ किसी भी अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को देखते हुए *प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू श्री सतहिष शर्मा* के नेतृत्व में जनपद की एएचटीयू (ऑपरेशन स्माइल टीम) व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा उक्त बालक को रेस्क्यू कर सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सुरक्षा की दृष्टि से चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द किया गया।
उक्त रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र मेहर व कांस्टेबल सौरभ मेर शामिल रहे।
*अपील*- जनपद पुलिस की आम जनता से अपील है कि उक्त बालक के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई भी जानकारी हो तो दिये गये नम्बरों पर सूचित करें।
अपर उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल (एएचटीयू) – 9639827350, पुलिस कंट्रोल रूम – 9411112982।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।














Leave a comment