Home अपराध नैनीताल की लड़की दिल्ली का लड़का सोने के आभूषण लेकर फरार पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराधउत्तराखंड

नैनीताल की लड़की दिल्ली का लड़का सोने के आभूषण लेकर फरार पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

57

पिथौरागढ़.

दिनदहाड़े झपटमारी का खुलासा – 24 घंटे में पुलिस ने कर दिया ‘गेम ओवर’!”*

*“महिला से लूटपाट का प्लान फ्लॉप — दोनों आरोपी जेल रवाना!”*

जनपद पिथौरागढ़ के थाना जौलजीवी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने त्वरित अनावरण करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों (एक पुरुष व एक महिला) को गिरफ्तार कर लिया है।
📌 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.02.2026 को जौलजीवी क्षेत्र की एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि प्रातः लगभग 10:00 बजे खेत की ओर जाते समय मोटरसाइकिल सवार एक युवक एवं युवती ने बातचीत के बहाने मोबाइल फोन लिया तथा सुनसान स्थान पर महिला के गले से सोने के आभूषण (दो मालाएं) झपट कर फरार हो गए।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जौलजीवी में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई
शिकायत मिलते ही थाना जौलजीवी पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेश पंत, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल प्रभात सिंह, महिला कांस्टेबल ज्योति तथा चालक कांस्टेबल महेश सिंह बोरा शामिल रहे। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग की गई और मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल क्षेत्र के पास संदिग्ध लाल मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की गई। मौके पर पीड़िता द्वारा शिनाख्त किए जाने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटे गए जेवर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम सन्नी सिंह (25 वर्ष, निवासी दिल्ली) तथा हिमानी बोरा (23 वर्ष, निवासी जनपद नैनीताल) बताया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

👥 गिरफ्तार अभियुक्त
1. सन्नी सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी दिल्ली
2. हिमानी बोरा (उम्र 23 वर्ष), निवासी जनपद नैनीताल
💍 बरामदगी
• पीली धातु के आभूषण (लोकेट एवं दाने सहित)
• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
• मोबाइल फोन व अन्य सामग्री

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...