Home उत्तराखंड जंगल न्यूज़ – कांकड़ का शिकार वीडियो वायरल
उत्तराखंडसमाज

जंगल न्यूज़ – कांकड़ का शिकार वीडियो वायरल

85

उत्तराखंड राज्य के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बीचों-बीच बहने वाली रामगंगा नदी से एक रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है,

यह दृश्य मर्चुला के प्रसिद्ध क्रोकोडाइल प्वाइंट का बताया जा रहा है,

जहां मगरमच्छ ने अपनी फुर्ती और घातक अंदाज का प्रदर्शन करते हुए एक काकड़ (हिरण) का शिकार कर लिया, यह वीडियो वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया,वीडियो में साफ देखा जा सकता है

कि काकड़ बेखबर होकर नदी किनारे पहुंचता है,उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होता कि उसके बगल में लकड़ी की तरह लेटा एक मगरमच्छ घात लगाए बैठा है,


जैसे ही काकड़ मगरमच्छ के बेहद करीब पहुंचता है, मगरमच्छ बिजली की रफ्तार से हमला करता है,पलक झपकते ही वह अपने मजबूत जबड़ों में काकड़ को जकड़ लेता है,

जब तक काकड़ कुछ समझ पाता, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। मगरमच्छ उसे तेजी से घसीटते हुए रामगंगा नदी के गहरे पानी में ले जाता है

और कुछ ही क्षणों में दोनों पानी के भीतर ओझल हो जाते हैं।

यह दृश्य जहां एक ओर पर्यटकों के लिए हैरान करने वाला था, वहीं वन्यजीवन की वास्तविकता को भी दर्शाता है,जंगल में हर पल जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष चलता रहता है,

,यह दृश्य वहां मौजूद पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद हैरान करने वाला था।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...