उत्तराखंड राज्य के दिनेशपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है,
जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर कथित धोखे से आहत होकर 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दिनेशपुर थाना अंतर्गत कलीनगर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के 17 वर्षीय अनुज राठौर ने अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि अनुज की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
परिजनों के अनुसार, हाल ही में युवती द्वारा कथित रूप से रिश्ता तोड़ने और बातचीत बंद कर देने से अनुज काफी मानसिक तनाव में था।
इसी तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।














Leave a comment