Home उत्तराखंड जिला पंचायत सभागार में पर्वत पीयूष स्वर्ण जयंती विशेषांक का 8 मार्च को होगा विमोचन
उत्तराखंडसमाज

जिला पंचायत सभागार में पर्वत पीयूष स्वर्ण जयंती विशेषांक का 8 मार्च को होगा विमोचन

44

पिथौरागढ़, प्रतिष्ठित पत्रिका पर्वत पीयूष के स्वर्ण जयंती विशेषांक के उपलक्ष्य में आगामी 8 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे जिला पंचायत सभागार, पिथौरागढ़ में भव्य विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पद्म भूषण से सम्मानित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का विशेष अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के पूर्व न्यायमूर्ति श्री प्रफुल्ल चन्द्र पन्त उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम पत्रकारिता, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में पर्वत पीयूष की 50 वर्षों की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

आयोजन समिति ने सभी गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों, पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर को गौरवशाली बनाने का आग्रह किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...