Home उत्तराखंड उत्तराखंड क्रांति दल कि जनपद कार्यकारिणी की बैठक डीडीहाट में संपन्न हुई
उत्तराखंडसमाज

उत्तराखंड क्रांति दल कि जनपद कार्यकारिणी की बैठक डीडीहाट में संपन्न हुई

23

उत्तराखंड क्रांति दल कि जनपद कार्यकारिणी की बैठक डीडीहाट में व्योम रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष कृपालु मेहरा व महामंत्री ओमप्रकाश गोस्वामी के संचालन में संपन्न हुई।

जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी ने कहां की संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को उत्तराखंड क्रांति दल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मूल निवास, भूकानून ,राजधानी गैरसैंण, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को लेकर संघर्ष किया जाएगा । डीडीहाट जिला सहित डीडीहाट में रह रहे निवासियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

आज उनके द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान के 610वे दिन पदाधिकारीयों को भी अभियान से जोड़ा गया व शपथ दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर अपनी भावनाओं से जनता को अवगत कराया जाएगा। बैठक में गोविंद लाल शाह , सुनील शाह,शेर सिंह शाही, गोविंद सिंह रावत लिट्टे वीरजगपाल, भारत सिंह ऐरी , भगवान सिंह पोखरिया, इंदर सिंह खोलिया, लक्ष्मी देवी, गायत्री देवी, ध्रुव मेहरा, रमेश पंचपाल ,महिमन सिंह कन्याल टिकेंद्र सिंह रावल ,सुभाष जोशी सुरेंद्र सिंह भड ,गणेश लाल शाह सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। आज दल द्वारा शेर सिंह शाही को जनपद डीडीहाट का कोषाध्यक्ष बनाया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियानजारी रहेगा ‌

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...