Home उत्तराखंड यहाँ -खड़ी कार बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर राख—इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंडसमाज

यहाँ -खड़ी कार बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर राख—इलाके में मचा हड़कंप

42

हरिद्वार

हरिद्वार के ज्वालापुर में खड़ी कार बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर राख—इलाके में मचा हड़कंप

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित दुर्गा चौक अंडरपास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।

कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...