Home उत्तराखंड परिचित बनकर किया भरोसे पर वार, फर्जी मैसेज से ठगे ₹1.30 लाख
उत्तराखंडसमाज

परिचित बनकर किया भरोसे पर वार, फर्जी मैसेज से ठगे ₹1.30 लाख

78

*कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार”

जनपद पिथौरागढ़ में वर्ष 2023 में घटित एक साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 30 मार्च 2023 को कोतवाली पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को उसका परिचित बताते हुए कहा कि उसने किसी को पैसे भेजने हैं जो अस्पताल में गंभीर स्थिति में है ।

आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए वह दूसरे का नंबर भेजेगा, जिनमें पैसे डालने हैं।

आरोपी ने पीड़ित को विभिन्न रकम के कुल ₹1,30,000/- के फर्जी मैसेज भेजे। पीड़ित ने बिना अपने खाते की जांच किए आरोपी द्वारा बताए गए नंबरों पर धनराशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी।


इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420 भादवि एवं 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राकेश सैनी निवासी ग्राम माहरकला, मालेश्वर रोड, जयपुर (राजस्थान) को कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ तथा फरार चल रहा था। जिस पर न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके निवास स्थान के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
• अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह
• हे0 कां0 खीम सिंह
• कां0 शेर सिंह
• हे0 का0 उमेश सती
• का0 गौरव सिंह
• सर्विलांस सेल से अपर उ0नि0 हेम चन्द्र सिंह
• कां0 कमल तुलेरा
अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...