Home उत्तराखंड ग्राम प्रधान नेहा द्वारा तडेमिया के अंतर्गत SC बस्ती बल्ली में C.C. मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण
उत्तराखंडसमाज

ग्राम प्रधान नेहा द्वारा तडेमिया के अंतर्गत SC बस्ती बल्ली में C.C. मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण

148

पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त क्षेत्र की ग्राम पंचायत तडेमिया में विकास कार्यों को गति मिल रही है। ग्राम प्रधान नेहा मुखिया द्वारा चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गांव में जहां भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत तडेमिया के अंतर्गत SC बस्ती बल्ली में C.C. मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। ग्राम प्रधान नेहा मुखिया के प्रयासों और ग्रामीणों के सहयोग से यह पैदल मार्ग तैयार हुआ है।


इस मार्ग के बनने से SC बस्ती बल्ली के स्कूली बच्चों को अब विद्यालय तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही अन्य ग्रामीणों के लिए भी दैनिक जीवन में आवागमन पहले की तुलना में आसान हो गया है।

ग्राम प्रधान नेहा मुखिया ने बताया कि देश की आजादी के बाद पहली बार SC बस्ती बल्ली में C.C. मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने इस कार्य का श्रेय ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता को देते हुए कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन किसी भी ग्राम प्रधान ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस बार नेहा मुखिया के ग्राम प्रधान बनने के बाद मार्ग का निर्माण होने पर ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है।

ग्राम प्रधान नेहा मुखिया ने कहा कि यह कार्य ग्राम पंचायत तडेमिया के समग्र विकास की शुरुआत है और आने वाले समय में पंचायत क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत की जनता का सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद भी दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...