Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में चल रहा धरना आज 44वें दिन भी जारी रहा
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में चल रहा धरना आज 44वें दिन भी जारी रहा

28

पिथौरागढ़ पूर्व सैनिक संगठन द्वारा 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में चल रहा धरना आज 44वें दिन भी पूरे अनुशासन, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर जारी रहा।

यह आंदोलन अब जनभावनाओं का प्रतीक बनता जा रहा है, जिसमें पूर्व सैनिक अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा हेतु अडिग हैं।

धरना कार्यक्रम की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई, जिसमें हाल ही में दिवंगत ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की

इस दौरान वक्ताओं ने उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के रूप में जाना जाता है, में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं, वह कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इससे न केवल आम नागरिक, बल्कि वयोवृद्ध पूर्व सैनिक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पूर्व सैनिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हालिया घटनाओं में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में अपराधियों के प्रति भय का वातावरण बने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि इस प्रकार की गंभीर घटनाओं को हल्के में लिया गया, तो पूर्व सैनिक समुदाय मजबूर होकर व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

साथ ही, 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के मुद्दे पर सरकार की उदासीनता को लेकर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि एक ओर सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर 44 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, आज वह राज्य उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा है। यदि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो जनपद में बढ़ते जनाक्रोश को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए कठिन हो जाएगा।
पूर्व सैनिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में जिस प्रकार का जनाक्रोश देखने को मिल रहा है, यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

आज के धरने को समर्थन देने पर सीनियर सिटीजन अध्यक्ष डीएन भट्ट, जिला पंचायत सदस्य इंद्र बम, ग्राम प्रधान हरीश बिष्ट (देवत), सोनू भंडारी (कनारी पापे), मोहित जोशी, सुनील भट्ट सहित पूर्व सूबेदार मेजर भूपेंद्र भंडारी, विक्रम चंद, आरएस महरा सहित कैप्टन लक्ष्मण थापा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...