Home उत्तराखंड महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया खेल दिवस, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उत्तराखंडशिक्षा

महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया खेल दिवस, विजेताओं को किया गया सम्मानित

68

पिथौरागढ़ – नारायण नगर संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 28 मार्च 2026 को खेल दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक आनंदमय बन गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान .बी.एस. कन्याल तथा विशिष्ट अतिथि दीपचंद पांडे (प्रबंधक, संत नारायण स्वामी आश्रम), क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह मेहता* उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन *नोडल अधिकारी एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह धारियाल* के कुशल निर्देशन में हुआ। उन्होंने सभी निर्णायकों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
*🏅 प्रतियोगिता परिणाम (छात्र वर्ग):
800 मीटर दौड़ – हर्षवर्धन मेहता
100 मीटर दौड़ – हर्षवर्धन
लंबी कूद – रोहित सिंह दिगारी
त्रिकूद – रोहित सिंह दिगारी
चक्र क्षेपण – भरत सिंह धामी
गोला क्षेपण – भरत सिंह धामी
भाला क्षेपण – रोहित सिंह दिगारी
1500 मीटर दौड़ – गौरख कुमार
400 मीटर दौड़ – गौरव कुमार
*🏅 प्रतियोगिता परिणाम (छात्रा वर्ग):
गोला क्षेपण – रेखा
भाला क्षेपण – रेखा
लंबी कूद – विनिता
चक्र क्षेपण – खुशबू
100 मीटर दौड़ – प्रिया
200 मीटर दौड़ – मत्तीषा धामी
400 मीटर दौड़ – प्रिया
*🏆 व्यक्तिगत चैंपियन:
छात्र वर्ग – रोहित सिंह दिगारी
छात्रा वर्ग – प्रथम रेखा, द्वितीय प्रिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...