Home उत्तराखंड स्वच्छता पखवाड़ा का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित- पुस्तक का भी हुआ विमोचन
उत्तराखंडशिक्षा

स्वच्छता पखवाड़ा का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित- पुस्तक का भी हुआ विमोचन

58

पिथौरागढ़
नारायण नगर/डीडीहाट। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा “नमामि गंगे” अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का 1 अप्रैल 2026 को भव्य समापन किया गया।

इस दौरान महाविद्यालय द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

पखवाड़े के अंतर्गत जौलजिवी स्थित काली नदी– गोरी नदी संगम, डीडीहाट स्थित नेत्र गंगा एवं मेर्थी नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

महाविद्यालय परिसर में भी पेंटिंग, ऐंपण, स्लोगन, भाषण प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीहाट ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह धामी* एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर मेहता रहे।

 

उन्होंने अपने संबोधन में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी* ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली एवं सारिका वर्मा द्वारा किया गया। समापन अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस सफल आयोजन ने न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि महाविद्यालय में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी प्रसारित किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...