Home उत्तराखंड दुःखद खबर -दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत
उत्तराखंडसमाज

दुःखद खबर -दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत

38

उत्तराखंड राज्य के
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में अब्दुल कलाम चौक पर मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जौरासी जबरदस्तपुर गांव निवासी अयान और मोहम्मद रकीब नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जबकि उनका साथी मोहम्मद साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।


बता दे की जौरासी जबरदस्तपुर गांव निवासी तीन युवक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात अब्दुल कलाम चौक के पास से गुजर रहे थे।

तभी एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल में आज बुधवार को बातचीत में बताया कि तीनों युवकों की मौत हो गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...