Home उत्तराखंड विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
उत्तराखंडशिक्षा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

88

पिथौरागढ़।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर, पिथौरागढ़ में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. विवेक आर्य के निर्देशन में स्वास्थ्य विषयक प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. विवेक आर्य एवं डॉ. रश्मि टम्टा द्वारा किया गया। इसके उपरांत योग प्रशिक्षिका श्रीमती उमा दीगारी द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी मिली।

संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। कार्यक्रम में बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर की छात्रा मानसी पाल द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की भूमिका प्रस्तुत की गई।

डॉ. विवेक आर्य ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


प्रतियोगिता के परिणामों में तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की शिवानी, मनोज कुमार एवं बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर की मानसी पाल ने प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के सूरज कुमार, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की संजीवनी सोराड़ी एवं बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर की मुस्कान ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के नेहा लोहिया एवं निशा ने हासिल किया।

कार्यक्रम के निर्णायक डॉ. अनूलहुदा रहे। इस अवसर पर डॉ. दिनेश, डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. सारिका वर्मा सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...