रुड़की – ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रुड़की से बहला-फुसलाकर कर्नाटक ले जाई गई जहां से मासूम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
आरोपी महिला बच्ची को भीख और गलत धंधे में धकेलने की साजिश रच रही थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है जहां 9 अप्रैल को एक महिला 14 वर्षीय बच्ची को कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई और फिर वापस नहीं लौटी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन कर्नाटक के बैंगलोर में हरिद्वार पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला बच्ची को बड़े शहरों में भीख मंगवाने और गलत धंधे में धकेलने की योजना बना रही थी।
बेटी के सकुशल लौटने पर परिवार वालों के चहरे पर खुशी है
एसपी शेखर चंद्र सुयाल ने कहा।इस कार्य से कलियर पुलिस बधाई की पात्र है और कलियर पुलिस को सम्मानित करने के उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा,














Leave a comment