Home उत्तराखंड यहाँ 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों का भारी नुकसान
उत्तराखंडसमाज

यहाँ 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों का भारी नुकसान

130

उत्तराखंड राज्य के रामनगर के करनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आग लगने से किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

रामनगर के करनपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक लगी आग ने करीब 12 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फसल जलकर खाक हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने की वजह बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पीड़ित किसान किशन कुमार का कहना है कि एक दिन पहले ही उन्होंने बिजली विभाग को इस समस्या की जानकारी दी थी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
आज सुबह 11 हजार वोल्ट की लाइन में जम्फर फटने से चिंगारी निकली और उसी चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी। किसान के अनुसार महज एक मिनट के भीतर पूरी फसल जलकर राख हो गई।

आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चलाकर आग को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पूरी फसल जल चुकी थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद न तो अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और न ही कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी समय पर आया। जल संस्थान की जेई को भी पानी के टैंकर के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने टैंकर उपलब्ध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
पीड़ित किसान किशन शर्मा और धर्मवीर शर्मा ने बताया कि इस आग से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पटवारी ने निरीक्षण कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...