पिथौरागढ़
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। इस अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिसर में विविध प्रकार के फूलों एवं पौधों का रोपण किया गया, जिससे परिसर हरित एवं स्वच्छ वातावरण की ओर अग्रसर हुआ।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रत्येक प्राध्यापक ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उन्हें संरक्षित एवं विकसित करने की जिम्मेदारी भी स्वयं ग्रहण की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए पौधों के पालन-पोषण का संकल्प लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में समय-समय पर नमामि गंगे, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड क्रॉस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. नरेंद्र सिंह धारियाल, डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. रश्मि टम्टा, डॉ. शिखर पांडे, डॉ anulhuda डॉ. सारिका वर्मा, डॉ. विवेक आर्य, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार एवं डॉ. टीका सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही और सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
महाविद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के सतत प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल माने जा रहे हैं।














Leave a comment