चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की डोबाभागू अतखंडी सड़क में रविवार को चार गुलदार एक साथ सड़क में चहल कदमी करते नजर आए। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दीपक तिवारी व अन्य युवाओं के द्वारा चहल कदमी करते गुलदारों को देखा गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल कुमार व दीपक तिवारी ने बताया आज रविवार दोपहर को डोबाभागू अतखंडी सड़क मे तड़ीगांव में चार गुलदार चहल कदमी करते हुए नजर आए हैं जिनका युवाओं के द्वारा वीडियो भी बनाया गया है ।
उन्होंने बताया एक साथ चार-चार गुलदारो के दिखने से गांव में दहशत फैल गई है उन्होंने बताया चार गुलदारो के अलावा ग्रामीणों के द्वारा दो अन्य गुलदार भी क्षेत्र में देखे गए हैं। कहा इतनी बड़ी तादात में क्षेत्र में गुलदारों का होना खतरे से खाली नहीं है। गुलदार कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है कहां गुलदार स्कूली बच्चों व महिलाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।













Leave a comment