Home अपराध पुलिस ने 17.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
अपराधउत्तराखंड

पुलिस ने 17.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

167

उत्तराखंड
विकासनगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 17.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली विकासनगर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलशाद उर्फ शानू और आसिफ के रूप में हुई है।

ये दोनों ही आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार और एक स्कूटी भी ज़ब्त की है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद नशे के आदी हैं और अपने नशे का खर्च निकालने के लिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और स्थानीय स्तर से स्मैक खरीदकर बेचते थे।

फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया,

जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...