उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी मंडी चौराहे पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब संपत्ति बटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया हमले में एक भाई का हाथ की कलाई लगभग पूरी कट गई बीच वचाव में आये दूसरे युवक के भी गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया बताया जा रहा है कि संपत्ति बटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों भाइयों में आपसी विवाद चल रहा था बीते रोज शेर अली ने अपने छोटे भाई अनवर हुसैन पर हमला कर दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया वंही पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शेर अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शेरअली को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है
राजेश पांडेय कोतवाल जसपुर बता रहे है की चांद मस्जिद के पास UK 18 होटल भी है वंहा आस पास 5 सगे भाई रहते है जिनमे से दो भाइयों के बीच संपत्ति के बटवारे के कारण बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला किया था इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर हमलावर बड़े भाई के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है













Leave a comment