Home उत्तराखंड भारत-चीन सीमा से सटे गुंजी में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं डिजिटल प्रशिक्षण
उत्तराखंड

भारत-चीन सीमा से सटे गुंजी में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं डिजिटल प्रशिक्षण

40

पिथौरागढ़ –

उत्तराखंड के सीमांत गांव गुंजी में 15 एवं 16 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

समुद्र तल से लगभग 10,500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित यह भाजपा का अब तक का पहला प्रशिक्षण शिविर रहा,

जिसमें 172 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य भाजपा की विचारधारा, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठा एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा, संगठनात्मक विकास एवं मूल अधिष्ठान की विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेष सत्रों में सीमांत क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। वक्ताओं ने डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के अनुशासन, समर्पण एवं संगठन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के पार्वती सरोवर में योग अभ्यास भी किया।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...