उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर के जंगल एक बार फिर धधक उठे हैं।
जिले के कई वन क्षेत्र भीषण आग की चपेट में हैं, जबकि कांडा के धपोली क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जंगल लगातार जल रहे हैं।
आग की विकराल लपटों ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ की ढलानों पर आग तेजी से फैल रही है।
जंगलों से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।
लगातार जलते जंगलों से वन संपदा, जंगली जानवर और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय लोग आग बुझाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीमें कहीं नज़र नहीं आ रही हैं,
बस सब कुछ भगवान भरोसे हैं, अगर बारिश हो गई तो जंगल, वन्य जीव और पहाड़ में रहने वालों को जरूर राहत मिल जाएगी.














Leave a comment