Home उत्तराखंड रामनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से विकलांग बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड

रामनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से विकलांग बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

79

उत्तराखंड

रामनगर में गुरुवार देर रात नेशनल हाईवे-309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विकलांग बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भवानीगंज नहर किनारे निवासी 60 वर्षीय ओम प्रकाश पैरों से विकलांग थे और आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात वह भवानीगंज क्षेत्र में ही मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...