उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 138 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अवसर मिल सकें।














Leave a comment