Home उत्तराखंड दुःखद खबर – मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पानी का टैंकर
उत्तराखंड

दुःखद खबर – मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पानी का टैंकर

50

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पानी का टैंकर
गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की उपचार के दौरान मौत

पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बजे टैंकर संख्या यूए07-एल-4065, जो मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था, गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डाक्टर प्रशांत ने बताया कि मृतक को मृतक अवस्था में अस्पताल लाया गया था उन्होंने कहा कि मृतक की पूरी जांच की गई है सर्वे गंभीर चोटहने के कारण मृतक की मौत हुई होगी पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद स्पष्ट रूप से मौत के कर्म का पता लग पाएगा

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टैंकर मालिक साहेब सिंह थापली भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...