Home उत्तराखंड दर्दनाक हादसा – चमोली कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, वाहन कैल नदी में गिरा चार की मौत, तीन घायल
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा – चमोली कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, वाहन कैल नदी में गिरा चार की मौत, तीन घायल

52

उत्तराखंड राज्य के

चमोली दूरस्थ क्षेत्र विकासखंड देवाल में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए सीधे कैल नदी में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई,

जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंनार के समीप वाहन चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरता हुआ उफनती कैल नदी में समा गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई। दोनों को चोटें आई हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से कुल तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। दुर्घटना की सूचना पर प्रशासन, पुलिस एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधि महावीर बिष्ट ने बताया कि जिन लोगों ने वाहन को खाई में गिरते हुए देखा था, उनकी निशानदेही पर ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों द्वारा नदी किनारे व्यापक खोजबीन अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया तथा घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...