Home उत्तराखंड वड्डा बाजार में सैनिकों के साथ मारपीट करने के मामले में जाजरदेवल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड

वड्डा बाजार में सैनिकों के साथ मारपीट करने के मामले में जाजरदेवल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

81

पिथौरागढ़

वड्डा बाजार में सैनिकों के साथ मारपीट करने के मामले में थाना जाजरदेवल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 04 जून 2026 को थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत वड्डा बाजार में दो सैनिकों के साथ कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

घटना के संबंध में थाना जाजरदेवल में धारा 109(1), 115(2), 117(2), 351(3), 352 एवं 51(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।


गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—
1. रविन्द्र थरकोटी निवासी ग्राम लेलू
2. जगदीश चन्द्र खड़ायत निवासी तल्ली रियांसी
3. कमलेश सिंह निवासी ग्राम लेलू
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*पुलिस टीम-* उ0नि0 सुप्रिया नेगी, अपर उ0नि0 मनोज कुमार, का0 होशियार सिंह, हे0 का0 जरनैल सिंह

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक...

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...